उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन पर्व पर थाना बिन्दकी कोतवाली पुलिस ने ड्रोन कैमरों से की हवाई निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में त्योहारों एवं प्रमुख पर्वों के अवसर पर शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में थाना बिन्दकी पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की भारी भीड़ के दृष्टिगत थाना बिन्दकी क्षेत्र के अति-संवेदनशील एवं प्रमुख चौराहों तथा मुख्य बाजारों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, छतों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया। बिन्दकी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ललौली चौराहा, गांधी चौराहा, खजुहा चौराहा एवं कस्बा बिन्दकी के मुख्य बाजारों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।

साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं सघन गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। पुलिस टीमों को अराजक तत्वों एवं यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाई हेतु सक्रिय रखा गया। पुलिस की सतर्कता एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी प्रयोग से रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

