उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव में गुरूवार की शाम घर की छत पर काम करते समय युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मकनपुर गांव निवासी हृदयराम का 31 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गुरूवार की शाम छत पर चढ़कर काम कर रहा था।

तभी छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

