उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु

संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ब्रजमोहन राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

