Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में रक्षाबंधन के मौके पर ऐतिहासिक रानी तालाब का परिसर उस वक्त जनसैलाब में तब्दील हो गया, जब कजलिया मेले में उम्मीद से कहीं ज्यादा संख्या में ग्रामीण पहुंच गए जिस तरफ नजर गई, लोगों का हुजूम मेले की रौनक और बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे

आलम ये रहा कि रानी तालाब का पूरा परिसर मेले की रंगीनियों से गुलजार नजर आया लेकिन भीड़ बढ़ी तो प्रशासन भी अलर्ट हो गया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। हसवा चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। भारी भीड़ को देखते हुए दर्जनों पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, जो लगातार भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था संभालने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहे।

हालांकि मेले में उमड़ी भीड़ चर्चा का विषय रही वहीं राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल अजीज उद्दीन समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा सके।मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला दूर-दराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया हसवा का ऐतिहासिक रानी तालाब भी इसी परंपरा की मिसाल बना नजर आया।

रक्षाबंधन के मौके पर लगा ये मेला सिर्फ मनोरंजन का केंद्र नहीं रहा, बल्कि हसवा और आसपास के गांवों के लोगों के लिए मिलन और उत्सव का बड़ा मंच बन गया। उम्मीद से ज्यादा भीड़ ने मेले की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया और आलम ये रहा कि हसवा ही नहीं, आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ से पूरा रानी तालाब परिसर ऐसा गुलजार हुआ, मानो पूरा इलाका एक ही जगह सिमट आया हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By