उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जम्मूपुर गांव की मोड़ के समीप अचानक सामने आए युवक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम उर्फ तुलसी का 40 वर्षीय पुत्र जय नारायन ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था जब रिक्शा थाना क्षेत्र के जम्मूपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी अचानक एक युवक सामने आ गया। उसको बचाने के प्रयास में रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार जय नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

