उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की तेज बारिश में नंदी चौराहा तांबेश्वर समेत शहर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नंदी चौराहा तांबेश्वर की स्थिति सबसे अधिक खराब नजर आई यहां सड़क पर इतना पानी भर गया कि पूरा चौराहा स्विमिंग पूल जैसा दिखाई देने लगा। जलभराव के बीच कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसकर बंद होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का देकर पानी से बाहर निकालना पड़ा वहीं छोटे – छोटे बच्चों को महिलाएं पैदल लेकर निकल रही किसी खतरों से कम नहीं था राहगीरों को भी घुटनों तक भरे पानी के बीच रास्ता तय करना बड़ा भयावह था।


बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जमा पानी काफी देर तक नहीं निकल सका स्थानीय लोगों में आशीष का कहना है कि बारिश होते ही नंदी चौराहा और आसपास के मार्गों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है इसके बावजूद स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जलभराव के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share