उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा गाँव के समीप गुरूवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव निवासी 55 वर्षीय चन्द्रशेखर अपनी 52 वर्षीय पत्नी वंदना देवी को बाइक पर सवार कर अपनी साली सोना निवासी बसवा गांव जा रहा था। जैसे ही इनकी बाइक गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस ने घायल पति को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

