उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लगातार कई दिनों से लगातार रूक रुक हो रही बारिश से जहाँ लोगो का जन जीवन अस्तब्यस्त हो गया है तो वही पुराने जरजर मकानों के गिरने का शिलशिला शुरू हो गया है। जिले में अलग-अलग थानां क्षेत्रो में चार जगह घर गिरी की घटना में एक बृद्ध की मलवे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही 8 लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नज़दिको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोली गाँव निवासी स्व. बनवारी का 75 वर्षीय पुत्र राम स्वरूप अपने घर की कच्ची कोठरी में सो रहा था। तभी कोठरी भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई।

जिससे कोठरी के मलवे में दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह जाफरगंज थानां क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी राम शरन का 46 वर्षीय पुत्र केशर व राम चंद्र की 48 वर्षीय पत्नी केश कली, सुरेश की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी और राकेश की 17 वर्षीय पुत्री शिवांगी सभी घर मे थे तभी मकान गिरने से मलवे में दब गए जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरन्त सभी को मलवे से बाहर निकाल कर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को।दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी कृष्णा व पायलेट मुकेश ने सभी को इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल केशर को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी अभिशेख व पायलेट भूपेंद्र के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही ललौली थाना क्षेत्र के बरौठी गाँव निवासी गजोधर का 65 वर्षीय पुत्र राम भवन उसकी 60 वर्षीय पत्नी राजरानी और राकेश का 10 वर्षीय पुत्र नितिन सभी घर में मौजूद थे। तभी घर की छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई।

जिससे सभी मलवे दब गए हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत सभी को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए बहुआ स्वस्थ केंद्र लेकर पहुंचे वहाँ से गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र और पायलेट अनिरुद्ध के साथ उनको।जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी बुधराज लोधी का 32 वर्षीय पुत्र संजय लोधी आज सुबह अपने घर में था। तभी घर की कच्ची दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। और वह मलवे में दबकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो मलवे से बाहर निकाल कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

