उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अपने खेतो में काम करने समय दो लोगो को ज़हरीले साँप ने काट लिए। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी सूरज दीन की 50 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इस्माइल का 25 वर्षीय पुत्र तौफीक अहमद कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने खेतों में काम करने गया था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

