उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने आज सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्यवाई की। पुरानी तहसील के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान किए गए। बताया जा रहा है कि पुरानी तहसील के बाहर रोजाना बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर यातायात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाई की। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े कई कार और बाइकों को हटवाया गया और दर्जनों वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को हिदायत भी दी कि सड़क को पार्किंग न बनाएं। यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और थोड़ी ही देर में सड़क पर यातायात सुचारू हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share