उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में घर जा रही दो महिलाओं को रास्ते मे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला सूरज कली 45 वर्ष पत्नी देशराज तथा उसकी देवरानी रामदेवी 42 वर्ष पत्नी संतोष निवासी ग्राम केवटरा पिपौरी कोतवाली बिंदकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। सूरजकली के पति देशराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी तथा छोटे भाई की पत्नी रामदेवी को बाइक से लेकर बिंदकी से गांव जा रहा था। तभी रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाने से दोनों महिलाएं पैदल चल रही थी। तभी दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By