उत्तर प्रदेध फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बिलारी मऊ गांव में गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बिलारी मऊ गांव निवासी मंगल के 35 वर्षीय पुत्र कल्लू का गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी मंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कल्लू शराब का आदी था। विवाद के बाद जब परिवार के सभी सदस्य घर में थे, तभी कल्लू घर की दूसरी मंजिला की छत पर चला गया और फाँसी लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर छत पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके भाई राजू, वीरेंद्र और धर्मेंद्र हैं। मृतक की मां उषा देवी गांव में आशा बहू के पद पर कार्यरत हैं। मृतक का एक तीन वर्षीय मासूम बेटा कार्तिकेय है, जो अब पिता के साये से महरूम हो गया। मामले में असोथर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share