उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित संस्था मानवता परिवार’ का स्थापना दिवस एवं श्रद्धांजलि समारोह इस बार भव्य रूप में मनाया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमारने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि “आपका सहयोग, परिवार का सहारा” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही मानवता परिवार अपने स्थापना दिवस पर अब तक की सामाजिक उपलब्धियों और मानवीय सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों और सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत समाज सेवियों और संस्था के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी प्रदेश और देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस गरिमामय समारोह में मानवता परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share