उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधानगर थानां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया।, 3.09.2026 को वादी मनोज कुमार पुत्र रामचरन निवासी फरिदावाद टिकरी, थाना गाजीपुर द्वारा थाना राधानगर पर सूचना दी गई कि उनकी नई बस्ती राधानगर स्थित निर्माणाधीन मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अमित कुमार पासवान पुत्र रामौतार निवासी डुंडरा, थाना गाजीपुर मजदूरी कर रहा था तथा पिछले 04-05 दिनों से उनके यहां कार्य कर रहा था। दिनांक 02.09.2026 को बारिश के कारण निर्माण कार्य बंद था। वादी समय करीब 12:00 बजे7 अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो देखा कि वहां लगी पानी की टुल्लू मोटर गायब थी। वादी द्वारा आसपास तलाश करने पर मोटर का कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मजदूर अमित कुमार पासवान वहां आया था तथा पानी की टुल्लू मोटर को बोरी में भरकर पीछे की तरफ से ले गया है। सूचना के आधार पर थाना राधानगर पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना राधानगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.09.2026 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनामत्क कार्यवाई के दौरान वांछित आरोपी गाजीपुर थाना क्षेत्र के डुण्डरा पहाड़पुर गांव निवासी स्व0 राम औतार का 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से संबंधित 01 अदद टुल्लू मोटर बरामद किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना राधानगर पर पंजीकृत मुकदमें में धारा 317(2) बीएऩएस की बढोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share