उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गाँव के समीप गुरूवार की शाम जंगल गई वृद्ध महिला का अचानक पैर फिसल जाने से वह बाँध के पानी में गिर गई। जब तक उसको पानी से बाहर निकाला जाता उससे पहले ही उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र मखौवा गांव निवासी शारदा की 70 वर्षीय पत्नी शोभाबली गुरूवार की शाम जंगल गई थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह बाँध के पानी में गिर गई। गहरा होने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे और पानी में डूबी वृद्धा को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

