उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी मजरे भलेवा गाँव में अपने घर मे महिला घरेलू कार्य कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए ज़हरीले साँप ने महिला को काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सिरसी मजरे भलेवा गांव निवासी बचान सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी अपने घर मे घरेलू कार्य कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share