उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर क्षेत्र के बरिगवां गाँव के समीप गंग नहर में 12 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। उस अज्ञात महिला के शव को शिनाख्त करने का पुलिस द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। जब उस अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें कॉज ऑफ डेथ स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर हत्या करना) निकल के आया है। जिस पर सुसंगत धाराओं में थाना बकेवर में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया इसमें शिनाख्त करने के लिए अगर कोई इनपुट देता है तो उसके लिए 25,000 रुपये का इनाम किया गया था, जिसको बढ़ाकर मेरी तरफ से उसपे 1 लाख रुपये का इनाम कर दिया गया है। जो उस अज्ञात महिला के शव को शिनाख्त कराने के लिए महत्वपूर्ण इनपुट देगा उसको 1 लाख रुपये का इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ-साथ ये भी बताना है कि ये जो महिला थी जिसके पीएम में पाया गया है कि इसकी उम्र लगभग करीब 30 वर्ष रही होगी और इसकी जो हाइट थी वो 150 सेंटीमीटर थी। साथ-साथ इसके बॉडी में जो कपड़े और जो कुछ आभूषण मिले थे उसका डिस्क्रिप्शन भी मेरी इस बाइट के बाद आपको एक पैम्फलेट के माध्यम से इस सोशल मीडिया में शेयर कर दिया जाएगा। साथ-साथ महत्वपूर्ण सूचना ये है कि उसके दाहिने हाथ पे एक रिंग मिली थी जिसपे ‘सोनू’ नाम लिखा हुआ था, एम्बेडेड था। तो ये सारी सूचनाएं हैं। ये जो गंग नहर आती है वो कानपुर की तरफ से हमारे जनपद में एंटर करती है। तो जो भी व्यक्ति इस महिला की शिनाख्त कराने के लिए हमें महत्वपूर्ण इनपुट दे सकता है, तो इस सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी अपील यही रहेगी कि वो हमसे इनपुट शेयर करे जिससे इस महिला की शिनाख्त हो पाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

