उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्व0 चैधरी चरण सिंह, (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान् दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ’’प्रेक्षागृह’’ में आत्मा योजनान्तर्गत किसान मेला, प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी श्रुति के द्वारा किया गया। अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को उद्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब को किसानों के मसीहा के रूप में जाना जाता है।

किसानों के आन्दोलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश का किसान खुशहाल होगा,तभी देश खुशहाल होगा। किसानों के हित में सरकार कई योजनायें चला रही है। किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाये गये हैं। किसानों को कृषि की नयी विधाओं एवं कृषि विविधीकरण को आत्मसात करते हुए अपना उत्पादन बढ़ायें जिससे उनकी आय में बृद्वि किए जाने पर बल दिया।

किसानों को नवीनतम फसल तकनीकी,फसल सुरक्षा, कम लागत में अधिक आय प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी श्रुति ने कृषकों से कहा कि स्व0 चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाता है जिन्होने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है।

मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले कृषकों का अभिवादन करते हुए अनुरोध किया कि अपने अनुभवों को अन्य कृषकों के मध्य साझा करें जिससे कृषि विविधता में अन्य कृषक भी उन्नति करें एवं अपनी आय को दोगुनी कर सके। किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, रेशम, मृदा परीक्षण, टाटा सोलर एनर्जी खेत किसान प्रो0क0लि0,

आंगनबाडी, प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति, टारसन ट्रेडर्स बिन्दकी, मिश्रा बीज भण्डार फतेहपुर, अमेरिकन बीज भण्डार फतेहपुर, इफको, आदि बीज, उर्वरक, कीटनाशी रसायन के विभिन्न कम्पनियों द्वारा एवं विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। किसान सम्मान् दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश पर डाला गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में रबी 2021-22 की फसल प्रतियोगिता में गेहूॅं फसल में अधिकतम उत्पादन 61.84 कुन्टल प्रति हेक्टर प्राप्त करने वाले कृषक रामशंकर ग्राम जहानपुर विकास खण्ड मलवाॅं को प्रथम पुरस्कार तथा द्वितीय स्थान दिनेश कुमार ग्राम नाथूखेडा ब्लाक खजुहा द्वारा 58.68 कुन्टल प्रति हेक्टर उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषक को क्रमशः 7000 एवं 5000 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चना फसल प्रतियोगिता में अतर सिंह ग्राम सरहन बुजुर्ग विकास खण्ड अमौली जिनकी उत्पादकता 26.50 कुन्टल प्रति हेक्टर रही, को प्रथम पुरस्कार तथा अभिलाष सिंह ग्राम बावन विकास खण्ड बहुआ जिनकी उत्पादकता 25.40 कुन्टल प्रति हेक्टर रही,को द्वितीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। खरीफ 2022 की फसल प्रतियोगिता में धान फसल में प्रथम पुरस्कार रविदेव सिंह ग्राम असोथर विकास खण्ड असोथर जिनकी उत्पादकता 62.90 कुन्टल प्रति हेक्टर तथा द्वितीय पुरस्कार शिवकुमार ग्राम इब्राहिमपुर वि0ख0 अमौली जिनकी उत्पादकता 62.50 कुन्टल प्रति हेक्टर रही,को क्रमशः 7000 एवं 5000 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

तिल फसल हेतु अखिलेश कुमार सिंह ग्राम नईमपुर विकास खण्ड हथगाॅंव को प्रथम पुरस्कार एवं श्री रामरेख ग्राम धौरहरा विकास खण्ड खजुहा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। खरीफ 2022 में जैविक खेती धान फसल प्रतियोगिता में दिनेश सिंह ग्राम कटोघन वि0ख0 ऐरायाॅं जिनकी उत्पादकता 39.00 कु0 प्रति हे0 रही को प्रथम पुरस्कार तथा द्वितीय पुरस्कार रमाकान्त त्रिपाठी ग्राम शिवराजपुर वि0ख0 मलवाॅं जिनकी उत्पादकता 25.00 कु0 प्रति हे0 रही को द्वितीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इनके अतिरिक्त उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग से चयनित 8-8 किसानों को भी प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 35 किसानों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस समारोह में कृषि विभाग एवं कृषि से सम्बद्व विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय

योजनाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। किसान सम्मान योजना के बारे में बताया गया कि जिन कृषकों के द्वारा अभी तक ईकेवाईसी नहीं करायी गयी है, वह आधार व अन्य अभिलेख लेकर लोकवाणी के माध्यम से अपनी ईकेवाईसी करा लें, जिससे योजना का मिल सके।उप कृषि निदेशक द्वारा किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी आगन्तुक कृषकों एवं अधिकारियों व मीडिया बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित कर किसान सम्मान दिवस समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, अपर उप जिलाधिकारी अजयेन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, डा0 जगदीश किशोर एवं डा0 मदन सिंह कृषि वैज्ञानिक सहित अधिसंख्य कृषक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By