उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मवइया गांव में पत्नी ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मवइया गांव निवासी भोला के 40 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार का अपनी पत्नी से विवाद हो गया।उसकी 38 वर्षीय पत्नी शर्मिला देवी ने मारपीट कर उसको घायल कर उसको घायल कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने घायल को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज व मेडिकल की कार्यवाई कर रहे हैं। वहीं अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे घायल विनोद कुमार ने बताया की उसकी शादी को 16 वर्ष हो चुके है। उसके 4 बच्चे है एक 14 वर्ष का प्रिंस दूसरी 12वर्ष की पुत्री प्रियांशी और 10 वर्ष का प्रियांशु एक पुत्र 6 वर्ष का जो हमारी पत्नी ने अपनी बहन को पैदा होते ही दे दिया था। हमारे पास दो बीघे खेती है किसानी और मजदूरी कर परिवार का गुजारा होता है। बारिश के मौसम की वजह से मजदूरी का काम नहीं मिल पा रहा है। उसकी पत्नी उसको रोज मजदूरी करने के लिए कहती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share