उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे मलमें दबाकर दम्पत्ति घायल हो गए तो वही घर में रखा लाखों की गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया। हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मलवे में दबे दम्पत्ति को बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी रामस्वरूप का 40 वर्षीय पुत्र राजेश अपनी 38 वर्षीय पत्नी शशि कला के साथ अपने घर में मौजूद था।

तभी उसका कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जिससे मलवे में राजेश उसकी पत्नी शशि कला और लाखों का गृहस्ती का सामान दब गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दम्पत्ति को बाहर निकाल कर इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे राजेश ने बताया कि उसका कच्चा मकान गिरने से घर मे रखा खाने पीने व गृहस्ती का सामान मलवे में दबने से लगभग 2 लाख का नुकसान हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share