उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्शे पर सवार एक युवक घायल हो गया। वही सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्शे पर सवार एक युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के शुसवन गांव निवासी छंगु का 22 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार शहर किसी काम से आया था। वापस ई-रिक्शे पर सवार होकर घर लौटते समय जब रिक्शा बडनपुर गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शे पर सवार मनोज कुमार घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलदरिया मोहल्ला निवासी राकेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अनमोल ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब रिक्शा पुरानी तहसील के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार अनमोल घायल हो गया, हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share