उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जल निगम शहरी / ग्रामीण की संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत पाइप पेयजल निर्माणाधीना परियोजनाओं एवं जल निगम शहरी की निर्माणाधीन परियोजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा कर निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और सम्बंधितो को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओ का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिये जिन परियोजनाओ का कार्य पूर्ण हो चुका का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए सत्यापन रिपोर्ट से अवगत कराये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की माहवार चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य पूरा कराये। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के बारे में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को जागरूक करें एवं जल सारथी मोबाइल ऐप डाउनलोड कराने के लिए आयोजित ग्राम चौपालो, तहसील दिवसो में अधिकारी / कर्मचारी को प्रतिभाग कराकर नागरिकों को जागरूक करें साथ ही उपनिदेशक कृषि से समन्वय बनाकर कृषको को जागरूक करें व जल सारथी मोबाइल ऐप डाउनलोड कराये। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम शहरी को निर्देश दिये कि जिन नगर निकायोे में एस0टी0पी0 का निर्माण कार्य होना है हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए ज़मीन चिन्हित कराए।उस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण/शहरी, कार्यदायी संस्थाओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

