उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जानवरों से लदी गाड़ियों को पकड़ लिया। गाड़ियों में क्षमता से कई गुना ज्यादा भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अकेली गाड़ी में 47 भैंसे लदी हुई थीं, जिनमें कई की हालत दम घुटने जैसी थी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी जानवरों को चोरी-छिपे स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर हरकत में आई सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए ड्राइवरों और क्लीनरों से पूछताछ की जा रही है कि ये जानवर कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे। फिलहाल बरामद भैंसों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

