उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्कूरी गाँव की मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानुपर नगर के थाना घाटमपुर गांव गनेशपुर गांव निवासी विनोद का 28 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह बाइक से अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते है कि जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्कूरी गाँव की मोड़ पर पहूँचा तभी अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हसवा सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी एम्बुलेन्स से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

