उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां पुलिस ने वांछित / वारंटियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में थाना असोथर पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें से संबंधित दो वांछित आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या- 181/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी केशचन्द्र पुत्र स्व0 केशनपाल उम्र 27 वर्ष,धनराज पुत्र सूरजपाल उम्र 50 वर्ष,निवासीगण मैंकुवामपुर मजरे सरकण्डी थाना असोथर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी केशचन्द्र पर पहले से ही थाना असोथर में मु0अ0सं0 168/2018 धारा 354, 452, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज है, जबकि इस दहेज हत्या के मुकदमे में दोनों आरोपी वांछित थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share