उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा अमौली तिराहे पर स्थित दुकान गया युवक अचानक गिर गया। जिसकी कुछ देर बाद वही मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बसफरा गांव निवासी छन्नू का 34 वर्षीय पुत्र दीनदयाल अपनी बहन के यहां से वापस आने के बाद अमौली तिराहा स्थित दुकान में गया था। तभी वह अचानक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि शराब पीने आदी था। हो सकता है कि इसी कारण उसकी मौत हो गयी है। फिर भी पोस्टमार्टम रिर्पोट से मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

