उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थानां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आई अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी व एक मोबाइल फोन बरामद किया। वादी धर्मेन्द्र कुमार पासवान पुत्र जागेश्वर पासवान निवासी ग्राम मोसाई महिचा खागा कोतवाली द्वारा थाना किशनपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 07.05.2026 को वह अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु ग्राम सरकंडी, चौकी डार का डेरा, थाना असोथर जा रहे थे। इसी दौरान समय करीब 09:00 बजे थाना किशनपुर क्षेत्रान्तर्गत नरैनी चौराहा स्थित एक दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे, जहां उनकी पत्नी का हैंडबैग भूलवश छूट गया। लगभग 05 किलोमीटर आगे जाने के बाद बैग छूटने की जानकारी होने पर वापस दुकान पर पहुंचे, तो हैंडबैग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा ले जाना पाया गया। हैंडबैग में 250 ग्राम चांदी की हॉफ पेटी, ₹250 नगद एवं एक मोबाइल फोन था। वादी की सूचना के आधार पर थाना किशनपुर पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में थाना किशनपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान आज दिनांक 08.09.2026 को प्रकाश में आई महिला चन्द्रावती पत्नी बबली सिंह निवासिनी ग्राम मिहुआपुर मजरे रायपुर भसरौल थाना किशनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी व एक मोबाइल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई। उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

