उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर गांव में महिला अपने घर में काम कर रही थी। तभी बिजली के कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसे करंट से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरबपुर गांव निवासी बालकेश की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी अपने घर में काम कर रही थी। तभी घर बिजली के कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर आ गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत किसी तरह उसको करंट से अलग कर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share