उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नउवा बाग में बुधवार की सुबह पत्नी को अस्पताल छोडकर घर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तुरन्त उसको अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुखराज सिंह यादव पुत्र स्व0 रामप्रसाद अपनी पत्नी सुमन जो जिला अस्पताल में नर्सिग स्टाप है जिसे सुबह लगभग 9ः30 पर छोडकर घर वापस जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत के नेशनल हाइवे 2 पर नउवाबाग गोपाल स्वीट्स के समीप पहुची तभी पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

