उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गाँव अपनी ससुराल में रह रहे युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी ससुराली जनों को हुई हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अधिरिचीपुर गांव निवासी रामपाल का 35 वर्षीय पुत्र रामसनेही बीस दिन पूर्व सूरत से वापस आया था और अपनी ससुराल रोशनपुर चला गया बीती रात उसने घर के अन्दर फासी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक अपने पीछे पत्नी वंदना देवी ढाई वर्षीय पुत्री नैन्सी छोड गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share