उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्राप्त लिखित शिकायतों एवं अभिसूचना के आधार पर 05 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करके 05 नमूनें जॉच हेतु भेजे गय।, 1. असोथर स्थित विनोद सिंह की पनीर निर्माण इकाई से पनीर और दूध का नमूना लिया गया।, 2. असोथर स्थित अलपेश सिंह की कॉनफेक्शनरी की दुकान से रंगीन कॉनफेक्शनरी (संतरा रसगुल्ला) का नमूना लिया गया।, 3. ग्राम शांखा स्थित प्रियम तिवारी की डेयरी से दूध का एक लिया गया।, 4. बकेवर बिन्दकी स्थित कुल्लू चॉट, समोसा विक्रेता के यहाँ से जले हुए तेल (रीयूज्ड कुकिंग ऑयल) का नमूना लिया गया। यहाँ शिकायत थी कि जले हुए तेल से समोसा पकाता है।, 5. बकेवर के पास स्थित शिव ढाबा का निरीक्षण करके स्वच्छता से सम्बन्धित कमियों में सुधार हेतु इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

