उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सात आना मोहल्ले में महिला अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी वह नींद के झोंके में उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के सात आना मोहल्ला निवासी कमाल अहमद की 55 वर्षीय पत्नी मोबिना बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी नींद के झोंके में वह उठी और घर के आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share