उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम मगदीपुर में चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंगो ने 40 वर्षीय युवक को लाठी डन्डो से पीटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मगदीपुर गांव निवासी स्व0 राधेश्याम का पुत्र राममिलन को गांव के ही दबंग बबलू पुत्र नरेश दरोगा पुत्र स्व0 भारत व नरेन्द्र पुत्र निर्भय ने लाठी डन्डो से पीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज करा रहे भाई श्यामू सिंह ने बताया कि गांव का ही दबंग बब्लू जो तीन बार चुनाव लडने के बावजूद हार गया। आये दिन किसी न किसी बात को लेकर उसे भाई को धमकाता रहता था। उसने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर बब्लू, दरोगा व उसका भतीजा नरेन्द्र ने तीन दिन पूर्व उसके भाई को घर के सामने ही लाठी डन्डो से पीटा। भाई का कहना है कि जब वह थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा उसे ही थाने में बैठाकर रखा। चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने अपनी मनमानी के चलते सदर अस्पताल में नहीं भर्ती कराया। वह स्वयं अपने भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

