उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर अकोढिया ऐराया गांव के समीप अपने खेत में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनपुर अकोढिया ऐराया गांव निवासी रतिपाल की 60 वर्षीय पत्नी गोविंदी देवी गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी सतीश व पायलेट संजय के साथ उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूदा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share