उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के चितिसापुर गाँव के समीप अचानक सामने आई भैस से टकराकर बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चितिसापुर गाँव निवासी मनोज कुमार का 22 वर्षीय पुत्र साहिल और उसके मौसी का लड़का अंकित कुमार पुत्र शिव शरन निवासी सदर कोतवाली पीरनपुर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से गए थे। वापस घर लौटते समय जब उनकी बाइक गाँव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने भैस आ गई और बाइक भैस से टकराकर रोड पर गिर गई बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

