उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद प्रभारी मत्स्य विभाग अरुण कुमार नें बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जलाशय में 65000 मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति), बैकयार्ड RAS (महिला वर्ग) एवं पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण संबंधी सहायता (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति) परियोजनाओं हेतु उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष योजना के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए आँनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पूर्व में 14-08-2026 से 24-08-2026 तक खोला गया था, अब पुनः उक्त योजनाओं हेतु दिनांक 20-09-2026 से दिनांक 27-09-2026 तक खोला जा रहा है | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उक्त परियोजनाओ का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है | इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share