उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गाँव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के घरवासीपुर गाँव निवासी स्व. सफ़रूद्दीन का 40 पुत्र नसीम अहमद अपने गाँव निवासी अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक गाँव से चन्द कदम आगे बढ़ी तभी सामने से आए दूसरे बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक चालक नसीम अहमद घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे। और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद् पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी आशुतोष व पायलेट रजनीश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

