उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में आज विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर चौक स्थित हजारी लाल फाटक के अंदर भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। पूरा परिसर “जय श्री विश्वकर्मा” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन से हुआ। स्वर्णकार समाज के सभी सदस्यों ने अपने पारंपरिक औजारों एवं उपकरणों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा जी से कला-कौशल में निपुणता, व्यापार में उन्नति और परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन के उपरांत भव्य महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार और कारीगरी के अधिष्ठाता देवता हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज का अस्तित्व ही शिल्पकला और कारीगरी पर टिका है, इसलिए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज संगठित रहेगा, तब तक हम अपने हक और सम्मान की रक्षा कर सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदास सर्राफ,मयंक सोनी, मनीष सोनी, दीपक सोनी, पिंटू सोनी, चंद्रपाल, सूर्यभान सोनी, संजय जौहरी, मोनू सोनी, विकास सोनी, लल्लू सोनी, अनुज सोनी, बबला सोनी, सुभाष सोनी, रामसागर सोनी, विजय बहादुर सोनी,गोरे सोनी, राकेश सोनी,शरद सोनी, राजू सोनू, अजय सोनी, रामलाल सोनी, राकेश सोनी, रोहन सोनी, शुभम सहित सैकड़ों स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुटता के साथ समाज के विकास, शिक्षा और उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share