उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनपूरवा गांव निवासी बुद्धू का 24 वर्षीय पुत्र शरवन कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज कस्बे जा रहा था। जब उसकी बाइक कस्बे के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड रोड पर गिर गई और बाइक चालक शरवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share