उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र में 16.09.2026 को हसवा फायरिंग प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि रिंकू लोहारी पक्ष द्वारा बलराम मिश्रा तथा उसके अन्य सहयोगियों, जो शिवरामऊ थाना गाजीपुर क्षेत्र के निवासी हैं एवं जिनका पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है, को साथ लाया गया था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि फायरिंग इन्हीं लोगों द्वारा की गई थी तथा वीरेंद्र सिंह पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इस प्रकरण में रिंकू लोहारी सहित उसके चार अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। मुख्य रूप से वांछित दीपू पटेल एवं गजानन मिश्रा की गिरफ्तारी पर मेरी ओर से ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share