उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव में घर के बाहर बैठे किशोर को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सुनील तिवारी का 11 वर्षीय पुत्र आशू तिवारी बुधवार की शाम घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

