उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में शुक्रवार की दोपहर महिला ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी राजेश कुमार की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानजारी हुई। तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना कु सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सुचना मिलते ही मौके ओर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। घटना की जानकारी इलाज करा रहे पुत्र अमित कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

