उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शिव सहाय अवस्थी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण उ०प्र० लखनऊ द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया। निरीक्षण भवन लोक निर्माण भवन में प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना की कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग पी०आई०यू० यूनिट फतेहपुर के अधिशासी अभियन्ताओं, सहायक अभियन्ताओं एवं अवर अभियन्ताओं के साथ निर्माणाधीन, अनुरक्षणाधीन एवं लम्बित मागों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पंचवर्षीय अनुरक्षणाधीन मार्गों के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि मार्ग की पटरी पर जंगल व झाड़ी की साफ।सफाई का कार्य अविलम्ब कराया जाये। मार्ग की पटरी पर विकसित रेनकट्स को भराते हुये पटरी का मरम्मत कार्य मानकानुसार कराया जाये। मार्ग पर आवश्यकतानुसार यातायात आवागमन में बाधक विद्युत पोल की शिफ्टिंग कराया जाये। मार्ग पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक साईनेज/कॉशन बोर्ड लगवाये जाये। पी०एम०जी०एस०वाई० के अन्तर्गत समस्त मागों का रुरल रोड रजिस्ट्री का कार्य माह-दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण कराया जाये। ग्रामीण मार्ग के प्रारम्भ में भारी व ओवरलोड वाहनों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुये हाईट गेज लगाया जाये तथा भविष्य में उक्त हेतु डी०पी०आर० में प्राविधान किया जाये एवं नियमित रुप से निर्धारित अवधि में पंचवर्षीय अनुरक्षणाधीन मार्गों का रुटीन निरीक्षण किया जाय। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को अवगत कराया गया कि हथगाँव से थरियॉव मार्ग के चौडीकरण के सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें संवत से हथगाँव तक मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (लोक निर्माण विभाग) के अधीन है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (प्र०प०), लो०नि०वि० को निर्देशित किया गया कि मार्ग को मोटरेबल करते हुये मौसम अनुकूल होने पर मरम्मत कार्य शीघ्र करायें तथा मुख्य विकास अधिकारी से सम्पर्क कर उक्त मार्ग को राज्य खण्ड को हस्तान्तरित कराया जाये।तत्पश्चात मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, पी०आई०यू० फतेहपुर के अन्तर्गत अनुरक्षणाधीन पैकेज संख्या यू०पी० 25147 “कुँवरपुर से मलवां रेलवे स्टेशन जी०टी० रोड से कोटिया” मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास कुरील, सहायक अभियन्ता संजय कुमार व अवर अभियन्ता नरेन्द्र कुमार गुप्ता , सहायक अभियन्तागण एवं अवर अभियन्तागण, कार्यकारी अभियंता, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

