उत्तर प्रदेश फतेहपुर, प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने से लोगो का की दिनचर्या अस्तब्यस्त हो गई है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ ने दिन-2 यानी 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट (बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा) श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस-पास के जिलों में।ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा) बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं व आस-पास। येलो अलर्ट (भारी वर्षा) -फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर सहित पूरे पूर्वांचल और पश्चिम UP के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं का भी अलर्ट – कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली सहित 40 से अधिक जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है, झोंके 60 किमी तक जा सकते हैं। मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है।फ्लैश फ्लड का खतरा मौसम विभाग ने 26 सितंबर सुबह 11:30 बजे तक आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशाम्बी और चित्रकूट के कुछ वाटरशेड में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का मध्यम जोखिम बताया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घरों में ही रहें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share