उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मैकुवापुर मजरे सरकंडी गाँव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीसरी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 सितंबर को नामजद सास उर्मिला देवी (58) पत्नी धनराज को फूलबाग चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इससे पहले पति केशचंद्र और चचिया ससुर धनराज को 8 सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव निवासी छोटेलाल ने 7 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि उनकी 20 वर्षीय बेटी पिंकी देवी की शादी 7 मई 2026 को मैकुवापुर निवासी केशचंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और 5 सितंबर को विवाहिता की मौत हो गई।तहरीर के आधार पर असोथर थाने में मु0अ0सं0 181/2026 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति केशचंद्र, चचिया ससुर धनराज, सास उर्मिला देवी और देवर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

