उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के शहर में चल रही सीवर लाइन परियोजना में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र यादव ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने बताया कि 183 करोड़ + GST कुल लगभग 222 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए लाई गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है।एडवोकेट वीरेंद्र यादव ने लगाए ये आरोप। डाले जा रहे पाइप सिकुड़े हुए और सड़ी हुई क्वालिटी के हैं, जिनसे पानी का निकास नहीं हो पाएगा। पाइप लाइन में ढाल की व्यवस्था नहीं है, कहीं भी खोदकर फिर बंद कर दिया जाता है। पाइपों को ठोस जमीन पर नहीं रखा जा रहा, जोड़ ठीक से नहीं किए जा रहे।काम की कोई वीडियोग्राफी नहीं हो रही, न कोई अधिकारी देखने आ रहा है। खुदाई से पहले की अच्छी सड़कों को तहस-नहस कर दिया गया, लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ तो यह योजना जिले के लिए अभिशाप बन जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्यवाई हो। साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वह अपने-अपने मोहल्ले की खुदाई और पाइप लाइन के कार्य पर स्वयं नजर रखें, ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share