उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी राजपाल का 32 वर्षीय पुत्र पंकज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिलंदा कस्बे गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में पहुंची। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

