प्रेस नोट, जनपद फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर जातिगत एवं धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अभियुक्ता को हिरासत में लेकर निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाई की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘Sushma Gautam’ नामक अकाउंट से जातिगत एवं धार्मिक आपत्तिजनक/विवादास्पद टिप्पणी तथा फोटो/वीडियो पोस्ट किए जाने के संबंध में ट्विटर (X) माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना खागा पुलिस द्वारा तत्काल विधिक कार्यवाई की गई। प्रकरण में अभियुक्ता सुषमा पत्नी सोनू, निवासी ग्राम खैरई, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के विरुद्ध मु०अ०सं० 380/2026, धारा 353 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अभियुक्ता को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी, खागा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्राप्त शिकायत के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है तथा विवेचना के क्रम में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

