उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतमई कसार गाँव में शनिवार की भोर घर के अंदर सो रहे युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दावतमई कसार गांव निवासी सीताराम का 22 वर्षीय पुत्र शिवचरन बीती रात अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। तभी भोर पहर उसको जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए उसको अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई गोलू ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

