उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में शुक्रवार की दोपहर पारिवारिक कलह के चलते युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि मोहनपुर गांव निवासी राजेश की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी का अपनी सास विद्यावती व बुआ सीमा देवी से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया था। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आए। जहां इलाज के बाद उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

